मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, जिम्मेदारी से करें अपने दायित्वों का निर्वह्न

मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, जिम्मेदारी से करें अपने दायित्वों का निर्वह्न

लोहरदगा़ जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मासिक मीडिया संवाद कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, इसलिए खबरों में तथ्यपरकता और विश्वसनीयता अनिवार्य है. खबर प्रसारित करने से पूर्व उसका सत्यापन किया जाना चाहिए. उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब दिये और भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है. सीसीटीवी से निगरानी : डीसी ने बताया कि नगर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से गतिविधियों की निगरानी हो रही है. सभी कैमरे एक्टिव मोड में हैं. शेष कैमरों को भी जल्द सक्रिय किया जायेगा. हाथियों को डायवर्ट करने पर जोर : डीसी ने कहा कि कुड़ू व अन्य इलाकों में हाथियों की गतिविधियां जारी हैं. ग्रामीणों से अपील है कि वे हाथियों के समीप न जायें. प्रभावित गांवों के लोगों को हाथी डायवर्ट करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. वन विभाग के सीमित संसाधन की जानकारी भी दी गयी. डीएफओ ने बताया कि जंगली जानवरों से संबंधित शिकायतें राज्य स्तरीय टोल फ्री नंबर 1800-88-92633 पर दर्ज करायी जा सकती है. बारिश के बाद सड़कों का निर्माण : उपायुक्त ने कहा कि जिले की जर्जर सड़कें, पुल और पुलियों की शिकायतें मिल रही हैं. बारिश के बाद इनका निर्माण शुरू होगा. कई अधूरी योजनाओं व नये मार्गों को भी स्वीकृति दी गयी है. सदर अस्पताल पर नजर : डीसी ने बताया कि सदर अस्पताल की नियमित निगरानी की जा रही है. चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गयी है और ओपीडी की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में भी काम जारी है. कार्यक्रम में डीएफओ अभिषेक कुमार, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, डीएसपी समीर तिर्की, डीटीओ जया सांखी मुर्मू समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >