मन की बात देश को सकारात्मक दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच है : सचिन कुमार साहू

मन की बात देश को सकारात्मक दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच है : सचिन कुमार साहू

लोहरदगा़ जिले में भाजपा नगर मंडल की ओर से रविवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 128 वें एपिसोड का लोहरदगा नगर के विभिन्न बूथों पर सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया़ इस कार्यक्रम में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता देखने को मिली. उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से बैठकर प्रधानमंत्री के संदेश को सुना और उस पर चर्चा की. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की. उन्होंने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश को सकारात्मक दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच है, जो लोगों में नयी ऊर्जा और जागरूकता उत्पन्न करता है. नगर उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अशोक कांस्यकार ने बूथ संख्या 283 पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना और आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभायी़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने इस वर्ष कृषि क्षेत्र में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन किया है, जो किसानों के कठिन परिश्रम और प्रभावी कृषि नीतियों का परिणाम है. उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर में धर्म-ध्वजा फहराने को देश की आस्था और संस्कृति से जुड़ा ऐतिहासिक क्षण बताया. प्रधानमंत्री ने देशवासियों से वोकल फाॅर लोकल की भावना अपनाने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील की. साथ ही उन्होंने कहा कि खेल, विज्ञान, नवाचार, अंतरिक्ष और तकनीक के क्षेत्र में भारत ने हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है़ देश के युवा वैश्विक मंच पर नयी पहचान बना रहे हैं और भारत को नयी ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं. प्रधानमंत्री ने भारत की सांस्कृतिक विरासत, विविधता, सामाजिक एकता और इतिहास का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि देश की यही धरोहर हमारी सबसे बड़ी शक्ति है. कार्यक्रम में विजय खत्री, प्रियंका साहू, अक्षय करवा, मनीष गुप्ता, दीपक कुमार, पंकज गुप्ता, पूनम देवी, मेघा कुमारी, सनी कुमार, विश्वनाथ साहू, लख्खि देवी, मनोज कुमार, बैजनाथ साहू, सरस्वती देवी, संजय कुमार सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >