निंगनी में श्रद्धा व आस्था के साथ मनी काली पूजा

निंगनी में श्रद्धा व आस्था के साथ मनी काली पूजा

लोहरदगा़ सदर प्रखंड के निंगनी गांव में सोमवार को काली पूजा हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनायी गयी. पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा. पूजा कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी और दंत चिकित्सक टी साहू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इसके बाद एसपी रिजवी ने विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना की और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि काली पूजा हमारी संस्कृति और विरासत का प्रतीक है. उन्होंने समिति के सदस्यों और ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. मान्यता है कि मां काली की सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है. भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए दंडवत करते हैं. निंगनी गांव में मां काली के दो प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां परंपरागत रूप से बकरे की बलि दी जाती है. इस वर्ष दोनों मंदिरों में मिलाकर लगभग सवा सौ बकरों की बलि दी गयी. बलि का दृश्य देखने और पूजा में शामिल होने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचे. देर रात तक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं की भीड़ रातभर लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >