लोहरदगा में परवान चढ़ा फागुनी उल्लास, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनी होली

लोहरदगा में परवान चढ़ा फागुनी उल्लास, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनी होली

लोहरदगा़ जिले भर में रंगों का महापर्व होली हर्षोल्लास, उमंग और आपसी सद्भाव के वातावरण में संपन्न हुआ. बुधवार की सुबह से ही शहर की गलियों से लेकर ग्रामीण इलाकों की पगडंडियों तक फागुनी रंगत बिखरी नजर आयी. बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी. शहर के विभिन्न मोहल्लों में ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे की धुन पर लोग झूमते-गाते दिखे, जिससे पूरा माहौल उत्सवमयी हो गया. सामाजिक समरसता की अनूठी झलक : विभिन्न स्थानों पर आयोजित होली मिलन समारोहों में सामाजिक समरसता की अनूठी झलक दिखी, जहां लोगों ने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया. शाम होते ही मेल-मिलाप का दौर शुरू हुआ. लोग नये वस्त्र धारण कर सगे-संबंधियों के घर पहुंचे, जहां पारंपरिक पकवानों और मिठाइयों के साथ खुशियां साझा की गयीं. प्रशासनिक मुस्तैदी और मदिरा की उपलब्धता : पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा और आला अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर बनाये रहे. हालांकि, त्योहार के दौरान मांस और मदिरा की बिक्री भी चरम पर रही. चौंकाने वाली बात यह रही कि ड्राई डे घोषित होने के बावजूद शराब की उपलब्धता आसानी से बनी रही, जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. बावजूद इसके, जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. कुल मिलाकर, लोहरदगा में प्रेम और भाईचारे का यह पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >