करमा पर्व पर लोहरदगा में ग्रामीणों को बांटे गए मांदर, पारंपरिक संस्कृति से जुड़ाव का संदेश

करमा पर्व के अवसर पर लोहरदगा में कांग्रेस नेता रोहित उरांव ने ग्रामीणों के बीच पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर का वितरण किया. यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और संस्कृति से जुड़ाव का संदेश देता है, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखा.

लोहरदगा. करमा पर्व के अवसर पर समाजसेवी सह कांग्रेस नेता रोहित उरांव ने शनिवार को विधायक कार्यालय लोहरदगा में ग्रामीणों के बीच पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर का वितरण किया. लोहरदगा, कुड़ू और कैरो प्रखंड से पहुंचे ग्रामीणों को मांदर दिया गया.

भाई-बहन के प्रेम और संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक

इस अवसर पर रोहित उरांव ने सभी को करमा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि करमा पर्व भाई-बहन के प्रेम, प्रकृति और संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक है. यह पर्व लोगों को अपनी परंपरा और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देता है.

ग्रामीणों में खासा उत्साह

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि कोई भी परिवार पर्व की खुशियों से वंचित नहीं रहे. इसी उद्देश्य से ग्रामीणों के बीच मांदर का वितरण किया गया है. मांदर वितरण के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. ग्रामीणों ने इस पहल के लिए रोहित उरांव के प्रति आभार जताया.

कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, विशाल डुंगडुंग, असलम अंसारी, जोगेंद्र उरांव, शिवचंद भगत, मुनिता उरांव, सुनीता उरांव, नंदलाल उरांव, मनमथ उरांव, विरेंदर उरांव, विजय भगत, सकिम अंसारी, धीरज उरांव, लक्ष्मण उरांव, राजू उरांव, भंगा भगत, कृष्णा उरांव, परिखा मुंडा, परमेश्वरी देवी, नेहा कुजूर समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >