लोहरदगा. न्यू बस स्टैंड साइडिंग स्थित मां अंबे पूजा समिति की बैठक अमृत पैलेस में हुई. बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से राम खेलावन गुप्ता को अध्यक्ष, विकास कुमार साहू को महामंत्री और अतुल गणपत को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
नयी कमेटी में सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
जितेंद्र सिन्हा, पप्पू ठाकुर, अभिषेक गुप्ता, मुन्ना विश्वकर्मा और कुंदन गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं शैलेश वर्मा, सचिन आनंद, विकास वर्मा, गौरव सिन्हा, अंकुर सिन्हा, गणेश विश्वकर्मा, सुशील पटनायक, रवि साहू और सूरज तिवारी उपाध्यक्ष चुने गये.
सचिव पद की जिम्मेदारी ऋतिक वर्मा, मयंक ठाकुर, प्रियांशु कुमार, विक्की विश्वकर्मा और देवानंद भगत समेत अन्य सदस्यों को दी गयी. सहायक सचिव, पूजा प्रभारी और मुख्य सलाहकार समेत अन्य पदों पर भी सदस्यों का चयन किया गया.
भव्य दुर्गा पूजा का निर्णय
बैठक में समिति के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग और आपसी समन्वय के साथ काम करने का संकल्प लिया. इस वर्ष दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया.
