लोहरदगा़ धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने किस्को प्रखंड चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने प्रखंड मुख्यालय में भी भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित किये. मौके पर काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. हक की लड़ाई और सामाजिक सुधार का आह्वान : श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के आंदोलन के प्रतीक हैं. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान कर हमें अपने हक के लिए लड़ना सिखाया. सांसद ने कहा कि बिरसा मुंडा का सपना तब सच होगा, जब सुदूर गांवों के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचेंगी. उन्होंने उपस्थित लोगों को भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने, नशामुक्त समाज बनाने और बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प दिलाया. बैठक में बीडीओ सह सीओ किस्को, शाहिद अहमद बेलू, संदीप गुप्ता, साजिद अहमद चंगू, आलोक साहू, नेसार अहमद, दयानंद उरांव, अंजू देवी, सुखमणि उरांव, खुदिया अंसारी, मो जिलानी, शनिचरवा उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे.
भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान के प्रतीक : सांसद

भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान के प्रतीक : सांसद
Copied link
भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान के प्रतीक : सांसद