लोहरदगा में काल बनी स्कॉर्पियो: कचमच्ची के पास बाइक से सीधी भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

Lohardaga Road Accident: लोहरदगा में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ पर स्कॉर्पियो और बाइक की सीधी टक्कर में दो दोस्तों की जान चली गयी. मुड़कती गांव में सन्नाटा पसरा है. पढ़ें कैसे हुआ हादसा

Lohardaga Road Accident, लोहरदगा, (गोपी कृष्ण कुंवर): लोहरदगा जिला अंतर्गत भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ पर कचमच्ची के पास गुरुवार को स्कॉर्पियो (जेएच 01एफसी 9853) और बाइक के बीच सीधी भिड़ंत हो गयी. इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान मुड़कती गांव निवासी चंपा उरांव (पिता पुणई उरांव) और शोषण उरांव (पिता मंगरा उरांव) के रूप में हुई है. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी.

कानूनी कार्रवाई में जुटी पुलिस

इस घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाना ले आयी है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है.

Also Read: रांची मंडल की सीनियर डीसीएम को रिश्वतखोरी मामले में पद से हटाया गया

पेसा नियमावली के प्रभावी अनुपालन को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र

कुडू. पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था के तत्वावधान में गुरुवार को सीओ को मांग पत्र सौंपा गया. प्रखंड के पदाधिकारियों ने पंचायत उपबंध झारखंड नियमावली 2025-26 को अधिसूचित किये जाने पर हर्ष जताया. उन्होंने कहा कि यह नियमावली ग्राम सभाओं को संवैधानिक रूप से सशक्त बनायेगी. मौके पर बेल विजय उरांव, शंकर टाना भगत, संजीव भगत, जतरू उरांव, गोपाल उरांव और परमेश्वर भगत सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

Also Read: जमशेदपुर में गैस जमाखोरों पर चला प्रशासन का हंटर, मचा हड़कंप, अवैध रिफिलिंग की दुकान सील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >