नगरपालिका चुनाव 2026: एक्शन मोड में लोहरदगा प्रशासन! DC ने दिए आचार संहिता के कड़ाई से पालन के निर्देश

Lohardaga Municipal Election 2026: नगरपालिका निर्वाचन 2026 की समीक्षा बैठक में DC डॉ ताराचंद ने सभी कोषांगों को समय पर दायित्व निभाने का निर्देश दिया. पोलिंग पार्टियों की रवानगी, बूथों पर बिजली-पानी की सुविधा और आचार संहिता के कड़ाई से पालन पर विशेष जोर दिया गया.

Lohardaga Municipal Election 2026, लोहरदगा: नगरपालिका निर्वाचन 2026 को लेकर उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में सभी कोषांगों के वरीय और नोडल पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में आदर्श आचार संहिता के कड़ाई से पालन और सौंपे गये दायित्वों के समयबद्ध निर्वह्न का निर्देश दिया गया.

पोलिंग पार्टियों का समय पर मिलान सुनिश्चित करें

उपायुक्त ने निर्वाचन, कार्मिक, मतपत्र व मतपेटिका, सामग्री, परिवहन, विधि व्यवस्था-सह-आचार संहिता, हेल्पलाइन व जनशिकायत, प्रेक्षक, मीडिया, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, सूचना तकनीकी और नियंत्रण कक्ष कोषांगों की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां मतदान के एक दिन पूर्व समाहरणालय परिसर में बन रहे डिस्पैच सेंटर से रवाना होंगी. पोलिंग पार्टियों का समय पर मिलान सुनिश्चित किया जाये, ताकि वे निर्धारित समय पर बूथों तक पहुंच सकें.

Also Read: Deepfake और AI के दौर में कैसे रहें सुरक्षित? गुमला में साइबर सुरक्षा कार्यशाला के जरिये किया गया जागरूक

बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच का निर्देश

बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, दरवाजे और खिड़कियों सहित मूलभूत सुविधाओं की जांच के निर्देश दिये गये. प्रशिक्षण कोषांग को समय पर प्रशिक्षण संपन्न कराने और कार्मिक कोषांग को मतदान व मतगणना के लिए आवश्यक पदाधिकारियों तथा कर्मियों की सूची तैयार करने को कहा गया. स्टैटिक सर्विलांस टीम को सतर्कता से जांच करने तथा स्वीप गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित कर अधिकाधिक मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सामान्य प्रेक्षक मो मुस्तकीम अंसारी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग समेत सभी कोषांगों के वरीय व नोडल पदाधिकारी मौजूद थे.

Also Read: लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 हजारी इनामी समेत 3 गिरफ्तार, जंगल में रची जा रही थी खूनी साजिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >