लोहरदगा: झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक धुर्वा स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में हुई. इसमें मोर्चा में शामिल पांचों संगठनों राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ, झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (दो संवर्ग) के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी शामिल हुए.
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संयोजक मंगलेश्वर उरांव ने की. इसमें शिक्षा एवं शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित कर सरकार से शिक्षक हित से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की गयी.
