जय श्रीराम समिति की जिला कमेटी में 42 और महिला कमेटी में छह पदाधिकारी

लोहरदगा में जय श्रीराम समिति की जिला कमेटी का विस्तार किया गया है। 42 जिला और 6 महिला पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई। शपथ ग्रहण समारोह 14 अक्तूबर को होगा।

प्रतिनिधि, लोहरदगा: जय श्रीराम समिति, जिला लोहरदगा की बैठक पावरगंज स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर प्रांगण में जिला कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग करूवा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के विस्तार की घोषणा की गयी. बजरंग करूवा ने जिला कमेटी के 42 और जिला महिला कमेटी के छह पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की.

बजरंग करूवा को जिला कार्यकारी अध्यक्ष और चंदन साहू को जिला महामंत्री बनाया गया. जिला उपाध्यक्ष के रूप में अनुज कुमार महतो, रंजीत नायक, रामनारायण प्रसाद, उदय महतो, सुमन उरांव, प्रकाश नायक, रामकुमार साहू, नितेश जैसवाल, सूरज दसोंधी एवं रंजीत यादव को जिम्मेदारी दी गयी. जिला संगठन मंत्री के रूप में गुड्डू साहू, विवेक अग्रवाल, मनोज राम, अजय कुमार शाह, हरिओम प्रजापति, सुरेंद्र साहू, मुरारी सोनी, राम लखन राम, शुभम कुमार, अवधेश मिश्रा, विजय सोनी, संजय रवानी, भीम महतो, सुरेंद्र उरांव, दीनदयाल राम, रोहित साहू एवं मनीष शर्मा बनाये गये.

जिला कोषाध्यक्ष बिक्की कसेरा, सह कोषाध्यक्ष नवीन साहू एवं बजरंग साहू, मीडिया प्रभारी नंदलाल तिवारी, सुमित घोष एवं आदित्य साहू, कार्यालय प्रमुख प्रकाश साहू, स्वास्थ्य प्रभारी ओम महतो, संजीव रेड्डी एवं उपेंद्र कुमार कुशवाहा, प्रवक्ता शैलेश कुमार कुशवाहा, संपर्क प्रमुख गोपाल महतो एवं संतोष साहू तथा मठ-मंदिर प्रभारी प्रमोद प्रजापति को बनाया गया.

महिला कमेटी में भी जिम्मेदारी

महिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान, महामंत्री जान्हवी गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष बिंदिया देवी, उपाध्यक्ष पूर्णिमा वर्मा एवं तारामनी भगत तथा संगठन मंत्री गुड़िया देवी को जिम्मेदारी दी गयी. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. संरक्षकों ने संगठन के आदर्शों व उद्देश्यों को आत्मसात कर निष्ठा से काम करने और समिति को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया.

14 अक्तूबर को होगा शपथ ग्रहण

पर्व-त्योहारों के कारण पूर्व निर्धारित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. अब नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 14 अक्तूबर को होगा. इससे पूर्व सभी प्रखंड कार्य समितियों का विस्तार पूरा कर लिया जायेगा. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाने और संगठन को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही.

बैठक में जिला संरक्षक सुषमा सिंह, परमेश्वर साहू, अजय सोनी, लक्ष्मी नारायण भगत, अनूप गुप्ता, कन्हैया करूवा, नगर अध्यक्ष दीपक साहू, प्रखंड अध्यक्ष दीपक पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >