शुभम साहू हत्याकांड के विरोध में लोहरदगा बंद, दुकानदारों ने सुरक्षा और फांसी की सजा की उठाई मांग

लोहरदगा में व्यापारी शुभम साहू की निर्मम हत्या के विरोध में एकजुट हुए. उन्होंने दुकानें बंद रखकर प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी की सजा के साथ-साथ व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई. यह घटना शहर में असुरक्षा का माहौल पैदा करती है.


लोहरदगा से गोपी कृष्ण कुंवर की रिपोर्ट

Lohardaga News: लोहरदगा के पतरा टोली स्थित प्रिया स्टोर के संचालक शुभम कुमार साहू की निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को स्थानीय पतरा टोली और शांति नगर के दुकानदारों ने स्वतः अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया. व्यापारियों ने घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. साथ ही पूरे शहर के व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील प्रशासन से की.

व्यापारियों ने जताया आक्रोश

विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि शहर के बीचोंबीच दो अपराधियों ने अपर बाजार से लेकर पतरा टोली तक करीब दो घंटे तक खुलेआम आतंक मचाया, लेकिन पुलिस और प्रशासन उन्हें रोकने में असफल रहे. व्यापारियों का आरोप था कि अपराधी बेखौफ होकर घूमते रहे और अंत में एक निर्दोष एवं सरल स्वभाव के दुकानदार शुभम कुमार साहू की हत्या कर फरार हो गए.

मुख्य आरोपी को फांसी देने की मांग

दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की कि इस जघन्य हत्या के मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और उसे फांसी की सजा दिलाई जाए. उनका कहना था कि ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई ही अपराधियों में कानून का भय पैदा कर सकती है.

पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

व्यापारियों ने राज्य सरकार से मृतक शुभम कुमार साहू के परिजनों को उचित आर्थिक मुआवजा और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि परिवार ने अपना कमाने वाला सदस्य खो दिया है, इसलिए सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए राहत प्रदान करनी चाहिए.

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील

स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने पूरे शहर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने, नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित करने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की. उनका कहना था कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे.

इसे भी पढ़ें: साहिबगंज अवैध खनन मामले में NGT सख्त, दो महीने बाद निरीक्षण करने पर झारखंड प्रदूषण बोर्ड से पूछा सवाल

अंतिम संस्कार में दी श्रद्धांजलि

दुकान बंद रखने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी शुभम कुमार साहू के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. सभी ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की. व्यापारियों ने कहा कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तब तक वे इस मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में लाइन होटल पर पुलिस की छापेमारी, देसी कट्टा और कारतूस के साथ बिहार के तीन संदिग्ध गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarvishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >