कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट ने पूजा पंडालों में दुर्गा सप्तशती पुस्तक भेंट की

कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट ने पूजा पंडालों में दुर्गा सप्तशती पुस्तक भेंट की

लोहरदगा. अश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी सोमवार को कुम्हार प्रजापति ट्रस्ट द्वारा शहरी क्षेत्र के सभी पंडालों में दुर्गा सप्तशती की पुस्तक वितरित की गयी. पुरोहितों ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ट्रस्ट सनातन धर्म को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है. उन्होंने ट्रस्ट को हमेशा आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष प्रेम किशोर प्रजापति, उपाध्यक्ष सरोज प्रजापति, कोषाध्यक्ष विनोद प्रजापति, महासचिव नागेंद्र प्रजापति, सत्य केतु प्रजापति, अरुण प्रजापति समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे और उन्होंने वितरण कार्यक्रम में सक्रिय योगदान दिया. स्विच बोर्ड ऑपरेटर की लापरवाही पर बिजली कर्मी नाराज, कार्रवाई की मांग की

भंडरा. प्रखंड में कार्यरत बिजली कर्मियों ने ऊर्जा शक्ति उप केंद्र उद्रंगी के स्विच बोर्ड ऑपरेटर संजय प्रजापति पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उसपर कार्रवाई की मांग की है. विद्युत कर्मियों ने कनीय अभियंता, सहायक अभियंता और कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर बताया कि स्विच बोर्ड ऑपरेटर की लापरवाही के कारण उनके जान-माल को खतरा रहता है. आवेदन में उल्लेख किया गया है कि 27 सितंबर को जामवंत प्रजापति 11 हजार वोल्ट बिजली शटडाउन लेकर बलसोटा गांव में ट्रांसफार्मर का काम कर रहे थे, लेकिन स्विच बोर्ड ऑपरेटर संजय प्रजापति ने बिना सूचना 11 हजार लाइन प्रवाहित कर दी, जिससे जामवंत प्रजापति बाल-बाल बच गये. इससे पहले भी इसी लापरवाही के कारण सुचिंद्र प्रजापति करंट में आकर पोल से गिर गये और उनका पैर टूट गया था. बिजली कर्मियों ने कहा कि यह नियमित समस्या है और कभी भी किसी अप्रिय घटना का खतरा रहता है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाये, अन्यथा प्रखंड के सभी विद्युत कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >