कुडू. 21वीं कुडू कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 25 सितंबर से टाटी गांव स्थित संत विनोबा भावे मिनी खेल स्टेडियम में किया जायेगा. प्रतियोगिता का आयोजन टीएफसी टाटी के तत्वावधान में होगा. इसे लेकर टाटी गांव में बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी.
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में 32 टीमें हिस्सा लेंगी. विजेता टीम को 75 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 41 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया जायेगा. क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली सभी टीमों को भी नगद पुरस्कार दिया जायेगा. प्रतियोगिता में शामिल सभी 32 टीमों को जर्सी देने का निर्णय लिया गया है.
आयोजन समिति का गठन
प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया. अमित गोप को अध्यक्ष, मोहित भगत, निराला उरांव और सियोन लकड़ा को उपाध्यक्ष तथा बबलू भगत को सचिव बनाया गया. संतोष साहू, ओम लोहरा, मो इम्तियाज, रेयाज अंसारी और जूलियस तिग्गा को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गयी.
अमित सिंह कोषाध्यक्ष और आशीष राय व अनुपम मुंडा को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया. कनवर लाल खान को प्रचार-प्रसार प्रमुख तथा दीपक पासवान को मंच व्यवस्थापक बनाया गया. बादल सिंह और रवि पासवान समेत अन्य लोगों को भी आयोजन की अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गयी हैं.
प्रतियोगिता का फाइनल 27 सितंबर को होगा. आयोजन समिति के अनुसार फाइनल मुकाबले में डुमरी विधायक जयराम महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
बैठक में जतरू उरांव, रवि पासवान, अमित गोप, अमित सिंह, मोहित भगत, दीपक पासवान, संतोष साहू, बादल सिंह, निराला उरांव, विकास भगत, मैक्स कुमार, आशीष राय, झरी उरांव, आदित्य यादव, छोटू कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
