कुड़ू कस्तूरबा स्कूल की 16 छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में, इलाज के लिए पहुंचीं CHC

लोहरदगा के कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय लोहरदगा के कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कई छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में हैं. सीएचसी में छात्राओं का इलाज जारी है, स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है.

कुड़ू (लोहरदगा). प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं वायरल फीवर की शिकार हो गयी हैं. शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक छात्राएं इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचीं, जहां चिकित्सकों द्वारा खून की जांच व इलाज किया जा रहा है.

सिरदर्द और बुखार की शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

इससे पहले गुरुवार को विद्यालय में कुड़ू सीएचसी द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था. बताया जाता है कि कुड़ू के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ाई-लिखाई कर रही छात्राओं ने सिरदर्द व बुखार होने की शिकायत विद्यालय के वार्डन से की. वार्डन ने इसकी सूचना कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी.

करीब 100 छात्राओं की जांच, दवा भी दी गयी

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने विद्यालय में जांच शिविर का आयोजन करते हुए गुरुवार को लगभग एक सौ छात्राओं की जांच की और दवा दी. दवा लेने के बाद कुछ छात्राओं में सुधार हुआ, लेकिन लगभग एक दर्जन छात्राओं ने सिरदर्द व बुखार की शिकायत दर्ज करायी.

16 छात्राओं को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया

इसके बाद शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन द्वारा 16 छात्राओं को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक जांच चल रही है.

वायरल फीवर को लेकर निगरानी कर रहा स्वास्थ्य विभाग

बताया जाता है कि बरसात के कारण विद्यालय की छात्राओं में वायरल फीवर हो रहा है. छात्राओं में बढ़ते वायरल फीवर के बाद विद्यालय प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग मामले की निगरानी कर रहा है.

ये भी पढ़ें: पतरातू-रांची रोड पर अतिक्रमण का फैलता जाल, सड़क पर लग रही दुकानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar raj kuru

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >