छत्तीसगढ़ प्रभारी बने सुखदेव भगत से मिले के. राजू, दी बधाई; जल-जंगल-जमीन और सरना कोड पर चर्चा

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बने सुखदेव भगत से मिलकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी. दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और आदिवासी हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें पेसा कानून और सरना कोड जैसे विषय शामिल थे.

लोहरदगा. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू ने लोहरदगा के सांसद और नवनियुक्त छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत से मुलाकात कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक मुद्दों के साथ झारखंड के विकास और आदिवासी हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.

पेसा कानून समेत राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

मुलाकात के दौरान के. राजू ने कहा कि सुखदेव भगत के अनुभव और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों की समझ का लाभ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मिलेगा. उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए सुखदेव भगत को शुभकामनाएं दीं. दोनों नेताओं ने झारखंड के जल, जंगल और जमीन, आदिवासियों के अधिकार, सरना धर्म कोड और पेसा कानून समेत राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान झारखंड और छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ.

ये भी पढ़ें: लोहरदगा: छत्तीसगढ़ प्रभारी बने सुखदेव भगत का 19 को स्वागत, राजेंद्र भवन में जुटेंगे कांग्रेसी

झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों आदिवासी बहुल राज्य

सुखदेव भगत ने कहा कि के. राजू अनुभवी और जमीनी नेता हैं. झारखंड प्रभारी के रूप में उनका मार्गदर्शन प्रदेश कांग्रेस संगठन को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी की नई जिम्मेदारी मिलने पर के. राजू द्वारा दी गई बधाई उनके लिए सौभाग्य की बात है. सुखदेव भगत ने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ दोनों आदिवासी बहुल राज्य हैं. दोनों राज्यों में आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों और अधिकारों को लेकर मिलकर काम करने के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >