जेएसएलपीएस ने मनाया रजत जयंती समारोह

झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में जेएसएलपीएस के द्वारा किस्को प्रखंड के 53 ग्राम संगठन में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया.

फोटो बेहतर करने वाली समूह को पुरस्कृत करती संगठन की महिलाएं किस्को. झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में जेएसएलपीएस के द्वारा किस्को प्रखंड के 53 ग्राम संगठन में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में बगरू पंचायत के पतरातू. नीचे बगरू, ऊपर बगरू, जामुन टोली, समेत सभी गांव के ग्राम संगठन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इसमें महिला समूह की महिलाएं शामिल हुई.कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम संगठन के 25 वर्षों की उपलब्धियां पर चर्चा, अगले 5 वर्षों की कार्य योजनाओं पर चर्चा, एफएनएसडब्ल्यू पर चर्चा, सीआईएफ वापसी पर चर्चा, पोषण ,स्वास्थ्य, और जेंडर आधारित हिंसा पर चर्चा किया. इसके उपरांत बाल विवाह, महिला हिंसा, स्वास्थ्य पोषण, एवं महिला समूह का शपथ दिलाया गया.अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला मंडल को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडर को को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. यह कार्यक्रम एफटीसी अंगद कुमार के देखरेख में संपन्न हुआ.कार्यक्रम में महिला समूह की महिलाएं समेत जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >