झारखंड आंदोलनकारी महासभा जिला समिति की बैठक 23 को

झारखंड आंदोलनकारी महासभा जिला समिति की बैठक 23 को

झारखंड आंदोलनकारी महासभा जिला समिति की बैठक 23 को लोहरदगा़ झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति की बैठक सह शोकसभा 23 जुलाई को 11 बजे से लोहरदगा ब्लॉक मोड़ के समीप स्थित नीरू शांति के आवासीय परिसर में होगी. यह जानकारी झारखंड आंदोलनकारी महासभा लोहरदगा जिला समिति के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार भगत ने दी. उन्होंने सभी सदस्यों से इसमें उपस्थित होने का आग्रह किया है़ कुड़ू के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने की पूजा कुड़ू. सावन मास की दूसरी सोमवारी पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. अहले सुबह से ही मंदिरों में “बोल बम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा. टिको, तानपहाड़ी शिवधाम और महादेव मंडा सलगी में सबसे अधिक भीड़ देखी गयी. टिको नदी तट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया. महादेव मंडा सलगी में सुबह छह बजे पुरोहित भूपाल पाठक ने विशेष पूजा और महाआरती की. इसके बाद मंदिर आम भक्तों के लिए खोला गया. सलगी मंदिर परिसर से सड़क तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गयी. इसके अलावा बड़की चांपी, ओपा, टाटी, लावागांई, पंडरा, ककरगढ़, उडुमुड़ू, जिंगी और इंदिरा गांधी चौक शिव मंदिर सहित दर्जनों मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. Ask ChatGPT

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >