जतरा हमारी सम्यता एवं संस्कृति की पहचान है : अभिनव सिद्धार्थ भगत

जतरा हमारी सम्यता एवं संस्कृति की पहचान है : अभिनव सिद्धार्थ भगत

लोहरदगा. भंडरा प्रखंड के ग्राम डुमरी में जितिया जतरा का आयोजन आदिवासी जतरा समिति द्वारा सामाजिक परंपरा और रीति-रिवाजों के साथ किया गया. जतरा के मुख्य अतिथि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ भगत थे. मुख्य अतिथि के जतरा स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया और मंच पर उन्हें बुके और साल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी का दायित्व है कि समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करें, ताकि आने वाली पीढ़ी हमारे पूर्वजों द्वारा बताये गये रीति-रिवाजों का पालन कर समाज को आगे बढ़ा सकें. जतरा में काफी संख्या में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ खोड़हा दल शामिल हुआ. आयोजन समिति के अध्यक्ष सिमोन खाखा, सचिव अर्जुन उरांव, कोषाध्यक्ष निरज लकड़ा समेत पाहन, पुजार और ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे. श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति पतराटोली में महाआरती व भंडारा का आयोजन

लोहरदगा. श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति पतरा टोली के तत्वावधान में सुबह शंख नदी से कलश यात्रा का आयोजन किया गया तथा मां कालरात्रि की पूजा की गयी. संध्या 7:00 बजे महाआरती के बाद मधुर मेडिकेयर हॉस्पिटल की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया. इस सभी धार्मिक अनुष्ठान में भंडारा दाता दुख हरण साहू, अजय कुमार मधुर, डाॅ विवेक मधुर, डाॅ नेहा ज्योति मधुर, सावित्री मधुर, के साथ समिति के अध्यक्ष कुमार सुमन साहू, सोहन साहू, विनोद साहू, संरक्षक मंडली के विनोद सिंह, दिलीप सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद (गुप्ता जी), प्रभात भगत, विमल कांत सिंह, सुरेश ठाकुर, कमला देवी, अनिल साहू, अनुज साहू, वरिष्ठ सदस्य राहुल कुमार, कुंदन कुमार, अभिषेक कुमार सहित समिति के सभी पदाधिकारी व श्रद्धालु उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >