मुआवजा भुगतान प्रक्रिया जल्द पूरा करने का निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में शुक्रवार को भू-अर्जन की बैठक हुई.

लोहरदगा. उपायुक्त की अध्यक्षता में शुक्रवार को भू-अर्जन की बैठक हुई. बैठक में लोहरदगा बाइपास पथ और कुडू-घाघरा पथ के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए अधिग्रहित मौजावार रैयतों की भूमि के आलोक में भुगतान के प्रगति की समीक्षा की गयी. जिसमें सभी अंचलाधिकारियों को सभी आवश्यक दस्तावेज जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के कार्यालय में भेजे जाने और रैयतों की सहमति के मामले में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को मुआवजा भुगतान प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया. साथ ही, जो रैयत असहमत हैं उन रैयतों को नोटिस करने के उपरांत उन मामलों के निर्णय हेतु भू-अर्जन कोर्ट में अभिलेख भेजे जाने का निर्देश दिया गया. करवा चौथ पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत लोहरदगा. जिलेभर में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला उपवास रखा. दिनभर महिलाएं बिना जल ग्रहण किये व्रत रखकर शाम को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत का पारण किया. सुबह से ही बाजारों में साज-सज्जा का माहौल देखा गया. सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही. शाम होते ही शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजन थाल सजाकर महिलाएं छतों और आंगनों में एकत्रित हुईं. चंद्रमा के दर्शन के बाद महिलाओं ने छलनी से अपने पति का चेहरा देखा और अर्घ्य अर्पित कर व्रत तोड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >