शांति आश्रम मे बच्चों के छात्रावास भवन का हुआ उद्घाटन

गुरुकुल शांति आश्रम परिसर में मातुश्री काशीबा हरिभाई गोटी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से बने छात्रावास का भव्य उदघाटन समारोह आयोजित किया गया.

फोटो मंचाशीन अतिथि

लोहरदगा : गुरुकुल शांति आश्रम परिसर में मातुश्री काशीबा हरिभाई गोटी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से बने छात्रावास का भव्य उदघाटन0 समारोह आयोजित किया गया. रांची से आश्रम आने के क्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शंख नदी किनारे भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश झा ने की और मुख्य अतिथि के रूप में श्री केशु भाई गोटी को आमंत्रित किया गया. ट्रस्ट के हितैषी सुनील गुप्ता, प्रांत संचालक सच्चिदानंद अग्रवाल, भाजपा नेता बिंदेश्वर उरांव सहित कई गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया. स्वागत भाषण हेमंत सिन्हा ने दिया, जिसमें उन्होंने ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया. दीपक मुखर्जी ने अतिथियों को आश्रम के इतिहास और गतिविधियों से परिचित कराया.

ट्रस्ट के पदाधिकारी हरि कृष्णा भाई शास्त्री ने कहा कि बिरसा मुंडा की धरती पर श्रद्धांजलि अर्पित करना सौभाग्य की बात है. उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की शुरुआत गुजरात से हुई थी और आज यह शिक्षा, छात्रावास, सरस्वती भवन, गौशाला, कुपोषण मुक्ति अभियान जैसे अनेक कार्यक्रम चला रहा है. देशभर में 252 भवनों का निर्माण कराया गया है, जिनमें से 113 भवन शांति आश्रम में बने हैं.

हिंडालको कंपनी के बीके झा ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि यह आयोजन शिक्षा क्रांति का प्रतीक है और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की उपस्थिति इसे और विशेष बनाती है. उन्होंने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि परिवर्तन की सोच ही समाज को आगे बढ़ाती है.

कार्यक्रम का संचालन आशीष आर्य और हरीश भाई मान्या ने किया. अंत में आचार्य शरदचंद्र आर्य ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया. आश्रम परिवार और ट्रस्ट के पदाधिकारियों के सहयोग से यह आयोजन सफल रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >