सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, गांव में छाया मातम

सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, गांव में छाया मातम

कुड़ू. थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 143ए कुड़ू-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर टाटी सरना टोली के समीप बुधवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गयी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ जानकारी के अनुसार मकांदू गांव निवासी सारू उरांव अपनी पत्नी जयमंती देवी के साथ बाइक से लोहरदगा से घर लौट रहे थे. इसी दौरान टाटी सरना टोली के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति-पत्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयेे. पुलिस की मदद से दोनों को इलाज के लिए कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे. मृत दंपती के परिजनों के रोने-बिलखने से पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल पसर गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. सेन्हा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ घायल

सेन्हा़ एनएच-143ए मुख्य पथ पर सेन्हा कब्रिस्तान के पास सड़क दुर्घटना में 56 वर्षीय अधेड़ अजीज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से जांचोपरांत लोहरदगा रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजीज अंसारी पैदल घर जा रहे थे, तभी कमला राइस मिल से राख लोड कर सेन्हा चौक की ओर जा रहे ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा के निर्देश पर गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की और क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर अग्रतर कार्रवाई शुरू की. घायल का इलाज फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >