नेशनल पब्लिक स्कूल कुटमु में हिंदी दिवस पर लेख व क्विज प्रतियोगिता

लोहरदगा के नेशनल पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर लेख और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व को समझा।

लोहरदगा: हिंदी दिवस पर सोमवार को नेशनल पब्लिक स्कूल, कुटमु में विद्यार्थियों के बीच लेख एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. लेख प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा का महत्व, उपयोगिता तथा हिंदी और हमारी संस्कृति विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये. क्विज प्रतियोगिता में हिंदी भाषा, साहित्य, व्याकरण और प्रसिद्ध कवियों व लेखकों से जुड़े प्रश्न पूछे गये.

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा, साहित्य और भावनाओं से जुड़ी भाषा है. विद्यार्थियों को हिंदी पढ़ने-लिखने और दैनिक जीवन में अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया.

प्रधानाध्यापिका ने कहा कि भाषा समाज की पहचान होती है. हिंदी हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने के साथ साहित्य और अच्छी पुस्तकों को पढ़ने की आदत डालनी चाहिए.

लेखन प्रतियोगिता में अफसर अंसारी प्रथम, अनस हुसैन द्वितीय, अयान अंसारी तृतीय और मारिया प्रवीन चतुर्थ रहीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में मिस आलिया, मिस आफरीन, अदनान रजा, मिस नेहा, मिस सदफ, मिस साइमा, मिस अतीफा, मिस मलका, मिस निखत समेत अन्य शिक्षकों का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >