Lohardaga: रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा राम भक्तों का जनसैलाब

Lohardaga: लोहरदगा शहर में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा, निकली कई. इसमें बच्चे, बड़े, बूढ़े और महिलाएं भी शामिल हुईं. पुलिस की मौजूदगी में रामनवमी जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें...

गोपी कुंवर
Lohardaga: रामनवमी के पावन अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज उठा. शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें आकर्षक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुतियां और भक्ति गीतों की धुनों ने लोगों का मन मोह लिया. जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व प्रसाद की व्यवस्था की गई. यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली.

शांतिपूर्ण रहा त्योहार

कई सामाजिक संगठनों और समितियों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे. ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही थी. जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. यात्रा में शामिल लोग ढोल नगाड़े की थाप पर झूम रहे थे और एक से बढ़कर एक करतब दिखाते हुए चल रहे थे. रामनवमी के इस आयोजन ने शहर में आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया.

ये भी पढ़ें…

Ranchi Weather: झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कम नहीं हुआ रामभक्तों का उत्साह

गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >