कैरो में गणेश पूजा के बाद हुआ प्रतिमा के पट का अनावरण

कैरो प्रखंड मुख्यालय में सिद्धिविनायक मंगलमूर्ति श्री गणेश की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई. जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने प्रतिमा के पट का अनावरण किया. विघ्नहर्ता गणेश से जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की गई.

कैरो, लोहरदगा: प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गाबाड़ी भवन में सोमवार को सिद्धिविनायक मंगलमूर्ति श्री गणेश की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास के साथ की गयी. पूजन उत्सव में मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव शामिल हुए. आयोजन समिति ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया. इसके बाद आचार्य कौशल कांत त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करायी.

पूजा के बाद जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव और समाजसेवी सतीश कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश की प्रतिमा के पट का अनावरण किया. पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से परिसर भक्तिमय हो गया. जिप अध्यक्ष ने भगवान गणेश से जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की.

आचार्य कौशल कांत त्रिपाठी ने कहा कि सच्चे मन से विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा करने वाले भक्तों के विघ्न-बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में मंगल होता है. मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष आकाश प्रजापति, राजा साहू, शशांक पांडे, जय कुमार, ऋषि कुमार, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेश कुमार, संयोजक विवेक प्रजापति समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि तीन दिवसीय गणेश उत्सव का विसर्जन 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा होने के कारण 18 सितंबर को खुट्टा तालाब में किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >