कुड़ू में चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, घाट तैयार, सुरक्षा प्रबंध सख्त

कुड़ू में चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू, घाट तैयार, सुरक्षा प्रबंध सख्त

कुड़ू. शनिवार से चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुरू हो गया. शनिवार को छठव्रतियों ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर छठ माता को निमंत्रण दिया और कद्दू भात का सेवन किया. रविवार को खरना करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा़ सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ और मंगलवार को भगवान भुवन भास्कर को अर्घ अर्पित किया जायेगा. छठ महापर्व को लेकर प्रखंड के सभी छठ घाट सज-धज कर तैयार हैं. शहरी क्षेत्र के टिको छठ घाट को आकर्षक तरीके से सजाया गया है. विद्युत सज्जा और रंगाई-पुताई का कार्य पूरा कर लिया गया. शनिवार को आयोजन समिति के सदस्यों ने तैयारियों का जायजा लिया और मजदूरों को दिशा-निर्देश दिये. मौके पर राजेश कुमार, संजय चौधरी, प्रभात राज, अमित कुमार बंटू, आकाश कुमार राजा, रामअवतार प्रसाद गुप्ता, आनंद कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थे. प्रखंड के प्रभारी बीडीओ सह सीओ संतोष उरांव और थाना प्रभारी मनोज कुमार ने सभी घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. शहरी क्षेत्र में सोमवार दोपहर तीन बजे से भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा और मंगलवार सुबह तीन बजे से 10 बजे तक वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा. सभी घाटों में दंडाधिकारी तथा पुलिस बल तैनात रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >