हेंदलासो में फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, हिरही की टीम बनी विजेता

हेंदलासो में फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, हिरही की टीम बनी विजेता

लोहरदगा़ सदर थाना क्षेत्र के हेंदलासो भदुवापारा में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. खेल के माध्यम से ग्रामीण युवाओं में अनुशासन, एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता कई दिनों तक चली. फाइनल मुकाबला एचएफसी हिरही बनाम जंगबाज डाकू के बीच खेला गया, जिसमें पेनल्टी शूटआउट में एक गोल से हिरही की टीम विजेता बनी. फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि लोहरदगा सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर उपस्थित हुए. उनके साथ एएसआइ चंद्रदीप मेहता और झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत के जिला अध्यक्ष समसुल अंसारी भी मौजूद थे. थाना प्रभारी श्री ठाकुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है. ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए शुभकामना दी. ग्रामीणों में मैच को लेकर खासा उत्साह देखा गया. पूरा कार्यक्रम सौहार्द, जोश और खेल भावना से ओतप्रोत रहा. इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष सुनील उरांव, उपाध्यक्ष मनोज, सचिव बिजुन उरांव, मुखिया चमरा उरांव, गंगा उरांव, रेहान और रसीद का विशेष योगदान रहा. मौके पर हफीजुल अंसारी, मुकेश शर्मा, संजू कुमार, श्मम अंसारी, किशोर उरांव, समाजसेवी किशोर उरांव, शमीम अंसारी, उमेश उरांव सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >