खेत में जाने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव रही संतोषी उरांव के पिता मनोहर उरांव की बीती रात खेत में जाने के दौरान करंट लगने से मौत हो गयी.

लोहरदगा. जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव रही संतोषी उरांव के पिता मनोहर उरांव की बीती रात खेत में जाने के दौरान करंट लगने से मौत हो गयी. घटना से संपूर्ण कांग्रेस परिवार शोकाकुल है. जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त किया गया. शोक संवेदना प्रकट करनेवालों में सांसद सुखदेव भगत, रामेश्वर उरांव, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, जिला अध्यक्ष सुखैर भगत, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद, सांसद निजी सहायक आलोक साहू, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जगदीप भगत, मोहन दुबे, हाजी सिकंदर अंसारी, हाजी शकील अहमद, पवन गौतम, शाहिद अहमद बेलू, प्रदीप विश्वकर्मा,निशीथ जसवाल, प्रभात भगत, शनियारो उरांव, जिला परिषद सदस्य किस्को संदीप कुमार गुप्ता, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी, सदरुल अंसारी, सामूल अंसारी, विशाल डूंगडंग,सांसद स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी, संगीता उरांव, अमृत भगत, सुशीला देवी सहित अन्य लोगों के नाम हैं. शव दफनाने को लेकर विवाद, अंचलाधिकारी ने मामला को कराया गया शांत सेन्हा. सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु तोड़ार पंचायत अंतर्गत सीठीयो ग्राम में शव दफनाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया. पंचायत समिति सदस्य सनातन बखला के पिता का गुरुवार दोपहर निधन हुआ था, जिसके बाद शव को कब्र में दफनाने को लेकर मतभेद सामने आया. एक पक्ष का कहना था कि दोनों अलग-अलग चर्च से जुड़े हैं, इसलिए वे अपने कब्र में शव को दफनाने नहीं देंगे. मामला अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत, पुलिस उपाधीक्षक सुधीर प्रसाद और थाना प्रभारी वारिश हुसैन के संज्ञान में आते ही वे मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर विवाद को शांत किया. प्रशासन की उपस्थिति में शुक्रवार को ईसाई रीति-रिवाज के अनुसार शव का अंतिम संस्कार किया गया, इस दौरान मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य जफरुद्दीन अंसारी, एएसआई गोबरधन तुरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >