विद्यालयों में स्थापित पुस्तकालयों का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें

विद्यालयों में स्थापित पुस्तकालयों का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की मासिक गुरु गोष्ठी हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन ने की. बैठक में पिछले माह की प्रगति समीक्षा के साथ इस माह के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी. पीइइओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में स्थापित पुस्तकालयों का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें और रूटीन में लाइब्रेरी पीरियड को अनिवार्य रूप से शामिल करें. साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण उपरांत ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर एंट्री करने और बाल संसद की नियमित बैठक कराने पर जोर दिया गया. सावित्रीबाई फुले योजना के तहत कक्षा आठ से 12 तक की छात्राओं का पंजीकरण कराने, साइकिल वितरण प्रतिवेदन और चालान जिला कल्याण पदाधिकारी को भेजने का निर्देश दिया गया. ई-कल्याण और ई-विद्या वाहिनी पोर्टल में छात्र-छात्राओं का सही विवरण दर्ज करने, एफएलएन प्रशिक्षण के तहत बुनियादी सीख को मजबूत करने तथा ‘प्रयास’ कार्यक्रम की रिपोर्ट जमा करने पर बल दिया गया. एक से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रमों के फोटो-वीडियो साझा करने और वीर गाथा 5.0 के लिए विद्यालयों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण कराने को भी कहा गया. अंत में राजीव रंजन ने शिक्षकों की समस्याएं सुनीं और नवाचार के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर प्रकाश रंजन, अंबिका शरण पांडेय, निशा प्रसाद, नीता कुमारी, अरविंद कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >