लोहरदगा के विकास के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी

लोहरदगा के विकास के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी

लोहरदगा़ सांसद सुखदेव भगत बुधवार को लोहरदगा समाहरणालय के समीप चाय चौपाल पर चाय की चुस्कियां लेते हुए कांग्रेसजनों और ग्रामीणों से रूबरू हुए. इस दौरान कई ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका समाधान सांसद ने मौके पर करने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने सांसद को लोहरदगा प्रीमियर लीग के सफल आयोजन के लिए बधाई दी. इस पर सांसद भगत ने कहा कि जिले की छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के उद्देश्य से लोहरदगा में पहली बार इतने भव्य स्तर पर आयोजन किया गया. अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलने से स्थानीय खिलाड़ियों को सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली. उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इससे भी भव्य आयोजन किया जायेगा. सांसद ने बताया कि नदिया हिंदू हाई स्कूल के मिनी स्टेडियम का कायाकल्प किया जायेगा. पवेलियन, चेंजिंग रूम, लाइट्स और शेड का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है और इसके लिए वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं. मौके पर आलोक कुमार साहू, शाहिद अहमद बेलू, राजू कुरैशी, अमृता कुजूर, खुदिया अंसारी, रामदेव उरांव, सुनीता उरांव, सेराज अंसारी, गुड्डस प्रसाद, करमा उरांव, मोहन उरांव और बिंदेश्वर उरांव सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >