लगातार हो रही बारिश से नदी-तालाब उफान पर

लगातार हो रही बारिश से नदी-तालाब उफान पर

किस्को़ प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है़ बारिश के कारण नदियां और तालाब उफान पर है़ं चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है़ खेतों में पानी भर जाने से किसानों की गर्मी में लगायी गयी फसलें पूरी तरह नष्ट हो चुकी है़ कद्दू, धनिया, मक्का, टमाटर, खीरा सहित अन्य सब्जियों की फसलें जलमग्न हो गयी है़ गुरुवार सुबह से ही लोग बाढ़ का दृश्य देखने तालाबों और नदियों के किनारे पहुंचते रहे़ दिन भर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की भीड़ लगी रही़ किसान अपने खेतों का मुआयना करते देखे गये़ हालांकि, फसलें बर्बाद हो गयी हैं, फिर भी खेतों में भरपूर पानी देखकर कुछ किसान आगामी खेती को लेकर आशान्वित है़ं तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर गार्डवाल टूट गये है़ं जलजमाव के चलते कच्चे मकानों के गिरने की घटनाएं भी सामने आयी है़ लगातार बारिश से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है़ जलमीनारों से शुद्ध पेयजल आपूर्ति भी ठप है़ बिजली नहीं होने से लोग पीने के पानी के लिए परेशान है़ं पहाड़ी क्षेत्रों में सांप-बिच्छुओं का डर भी बना हुआ है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >