पीडीजे की बैठक में अंडर ट्राइल प्रिजनर को लेकर चर्चा

पीडीजे की बैठक में अंडर ट्राइल प्रिजनर को लेकर चर्चा

लोहरदगा़ जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित पीडीजे कार्यालय कक्ष में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा ने कानूनी सहायता रक्षा परामर्श प्रणाली के अधिवक्ताओं के साथ मासिक समीक्षा बैठक की. इसमें डालसा सचिव राजेश कुमार, एलएडीसीएस चीफ नसीम अंसारी, डिप्टी चीफ उमेश कुमार, नारायण साहू, असिस्टेंट इंद्राणी कुजूर, भूपेंद्र कुमार, सुदामा साहू उपस्थित थे. इस दौरान अंडर ट्राइल प्रिजनर को लेकर चर्चा की गयी. आठ अक्तूबर 2025 को पारित सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर चर्चा की गयी. साथ ही बंदियों के मामले पर आगे की कार्रवाई पर जानकारी लेते रहने की बात कही गयी. वहीं, पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा के द्वारा एलएडीसीएस अधिवक्ताओं के थाने में प्री अरेस्टिंग को लेकर किये गये प्रतिनियुक्ति और उनके द्वारा किये जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी ली गयी. अभी कुल दांडिक मामलों का पांंच प्रतिशत मामला एलएडीसीएस के द्वारा देखा जा रहा है. झारखंड स्थापना दिवस पर प्रतियोगिता आयोजित

किस्को. झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्ष (रजत जयंती समारोह) पर प्रखंड स्तरीय एकल गान, कथा वाचन, समूह नृत्य एवं क्विज का आयोजन राज्य संपोषित उच्च विद्यालय किस्को के ऑडिटोरियम में किया गया. इसमें कक्षा छह से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. अलग-अलग वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी इंदू अग्रवाल, प्रधानाध्यापक विपिन कुमार, संजय कुमार, लाल अरविंद कुमार नाथ शाहदेव, तबारक हुसैन अंसारी सहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >