योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर चर्चा

प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की बैठक आयोजित की गयी.

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (BLBC) की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संग्राम मुर्मू ने की. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सहित कई सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने बैंक प्रतिनिधियों को इन योजनाओं के लाभुकों को बेहतर सेवाएं देने और खातों में सुधार करने के निर्देश दिये. मनरेगा मजदूरी और अबुआ आवास योजना पर विशेष जोर बीडीओ ने कहा कि मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी भुगतान में किसी भी प्रकार की देरी न हो. यदि प्रखंड स्तर से राशि भेजी जा चुकी है, तो बैंक खाते में स्थानांतरण में देरी नहीं होनी चाहिए।. मजदूरों को पासबुक अपडेट या बैंक स्टेटमेंट के जरिए राशि की जानकारी देने को कहा गया साथ ही अबुआ आवास योजना की अग्रिम राशि को ऋण में समायोजित न करने का सख्त निर्देश दिया गया. आधार सीडिंग और पेंशन भुगतान में सुधार बैठक में आधार सीडिंग में हो रही त्रुटियों पर चिंता जतायी गयी. बीडीओ ने सभी बैंक कर्मियों को निर्देश दिया कि आधार लिंकिंग की गलतियों को तत्काल सुधारा जाये, ताकि पेंशनधारियों को समय पर भुगतान हो सके. उन्होंने सुझाव दिया कि जो अति दिव्यांग और असहाय पेंशनधारी हैं, उनके लिए नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) के माध्यम से निकासी की विशेष व्यवस्था की जाये. बैठक में उपस्थित अधिकारी व बैंक प्रतिनिधि इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी त्रिवेणी भगत, बीपीओ रघुनाथ मुंडा, बीपीआरओ सुजीत उरांव, शशि कुमार समेत बैंक ऑफ इंडिया (बुटी, सीठीयो, सेन्हा, बदला शाखा) तथा ग्रामीण बैंक सीठियो के कर्मी उपस्थित थे।.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >