सेमीफाइनल में डायमंड क्रिकेट क्लब ए ने एलसीसीबी को पराजित किया
लोहरदगा़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट लीग के पहले सेमीफाइनल में डायमंड क्रिकेट क्लब ए ने एलसीसीबी को 85 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. स्थानीय बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए डायमंड क्रिकेट क्लब ए 27.2 ओवर में 164 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से राहुल ने 56 रन तथा आदित्य राज ने 39 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए अमित गुप्ता ने तीन, विमल चंद्र महतो दो, दिलखुश कुमार तीन तथा नितिन कुमार ने दो विकेट लिये. जवाबी पारी खेलते हुए एलसीसीबी की टीम 23 ओवर में 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी. टीम की ओर से लक्ष्य ने 16, रोनीत आर्यन 16 रन के अलावा किसी बल्लेबाज ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया. गेंदबाजी करते हुए आशुतोष मिश्रा ने चार, आशीष तीन तथा युवराज कुमार ने दो विकेट लिये. मैच के अंत में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपसचिव प्रवीण कुमार प्रसाद ने मैन ऑफ द मैच आशुतोष मिश्रा को पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.