लोहरदगा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण और राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों में शामिल होंगे. कार्यक्रम के अनुसार धीरज प्रसाद साहू सुबह से ही शहर के शिक्षण संस्थानों और प्रमुख स्थलों पर आयोजित समारोहों में भाग लेंगे.
विभिन्न स्थानों पर होगा ध्वजारोहण
निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह सात बजे बरवाटोली चौक में ध्वजारोहण होगा. इसके बाद मिशन चौक, नगर भवन, पुराना शुक्र बाजार, उर्सलाइन टीचर ट्रेनिंग कॉलेज और उर्सलाइन कॉन्वेंट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
इसके बाद सुबह 8:30 बजे बलदेव साहू महाविद्यालय, 9:10 बजे गिरिवर शिशु सदन मध्य विद्यालय, पावरगंज और 9:30 बजे आरडी साहू स्कूल, चांदकोपा में ध्वजारोहण करेंगे.
राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकता का दिया जायेगा संदेश
कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया जायेगा. समारोहों में विद्यार्थी, शिक्षक और आम लोग शामिल होंगे.
