भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किये

भक्तिमय माहौल में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन किये

भंडरा. भंडरा प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्गा पूजा पंडालों का पट महासप्तमी को श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर खोल दिया गया. पट खुलते ही पूजा पंडालों में मां दुर्गा के भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. भंडरा नव युवक संघ दुर्गा पूजा पंडाल और बाजार टांड़ स्थित मां सिद्धिदायिनी दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन अतिथियों ने नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता अभय अग्रवाल और मुखिया परमेश्वर महली उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत दुर्गा पूजा पंडाल समिति के सदस्यों ने चुनरी ओढ़ाकर किया. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने जय माता दी के उद्घोष के साथ कहा कि प्रखंड में इस प्रकार भव्य तरीके से मां दुर्गा का अनुष्ठान कराना सराहनीय है. उद्घाटन के पश्चात आचार्य ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराते हुए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किये. भंडरा प्रखंड के अन्य पूजा पंडालों सहित मसमानो तथा भंवरों में निर्मित पूजा पंडालों का भी पट दर्शन के लिए खोल दिया गया. सभी पंडालों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ नजर आयी जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. अरंगी बना पवन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता सेन्हा. प्रखंड क्षेत्र के बुटी पंचायत के चमड़ू में स्व पवन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. इसमें 24 टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि स्व पवन सिंह की पत्नी समाजसेविका अनुप्रिया सिंह और पिता देवसागर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया. निर्णायक मुकाबले में फुटबॉल क्लब अरंगी ने सोनागढ़ चमड़ू को 2–0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया. ट्विन्स ब्रदर की टीम तीसरे स्थान पर रही. अनुप्रिया सिंह ने कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है और ग्रामीण खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं. देवसागर सिंह ने अनुशासन और अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया. विजेता, उपविजेता और तृतीय टीम को पुरस्कृत किया गया. मौके पर बचनदेव, प्रेम बालचंद, दिलीप, रूपेश कीनम, सावन, सोनू के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >