बंगाल की सरकार पर अंकुश लगाने की मांग

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने वक्फ संशोधन कानून के विरोध के नाम पर बंगाल में हाल में हुई हिंसा पर क्षोभ प्रकट करते हुए इसकी तीव्र निंदा की है.

लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सह वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश सिंह ने वक्फ संशोधन कानून के विरोध के नाम पर बंगाल में हाल में हुई हिंसा पर क्षोभ प्रकट करते हुए इसकी तीव्र निंदा की है. उन्होंने कहा है की खुफिया एजेंसियों को जो तथ्य प्राप्त हो रहे हैं, इससे स्पष्ट हो रहा है कि बांग्लादेशी आतंकी संगठन अंसार उल बांग्ला का हाथ होने के पुख्ता सबूत प्राप्त हो रहे हैं. उपद्रव ग्रस्त क्षेत्र तथा उससे सटे जिलों में भी जिहादियों तथा आतंकवादी संगठन का स्लीपर सेल सक्रिय है. इन्हें साजिश रचने,हिंसा फैलाने,अलगाववाद पैदा करने के लिए विदेशी फंडिंग की व्यवस्था भी की जा रही है. भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने केंद्र से इस तरह के अलगाववादी, कट्टरपंथी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई के साथ बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर अंकुश लगाने की ठोस योजना बनाने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >