डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था का जायजा लिया

डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था का जायजा लिया

लोहरदगा़ महाअष्टमी को महागौरी की पूजा संपन्न हुई. शहर के विभिन्न पंडालों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तैनाती विभिन्न पूजा पंडालों में की गयी है. स्वयं डीसी डॉ ताराचंद और एसपी सादिक अनवर रिजवी विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. मैना बगीचा पूजा पंडाल पहुंचने पर पूजा करने पहुंची बालिकाओं ने डीसी और एसपी के साथ फोटो खिंचवाया. मौके पर डीसी व एसपी ने पूजा समिति के सदस्यों से बात कर शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया. कहा कि सभी लोग त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें. किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दें. जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. बक्सीडीपा के पास अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, सभी सुरक्षित

सेन्हा. सेन्हा थाना क्षेत्र के लोहरदगा–गुमला मुख्य पथ पर बक्सीडीपा के समीप निर्माणाधीन नया पार्क स्थल के पास लोहरदगा की तरफ से आ रही अल्टो कार (संख्या बीआर 14 एच 4806) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जानकारी के अनुसार कार में छह लोग सवार होकर घाघरा की ओर जा रहे थे. तभी वाहन अनियंत्रित होकर बक्सीडीपा जंगल के समीप निर्माणाधीन पार्क के पास सड़क किनारे बने ट्रेंच नाली को पार करते हुए पार्क की दीवार से टकरा गयी. इससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी, लेकिन कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गये. राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला. सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी वारिश हुसैन के निर्देश पर घटनास्थल पर सनि अशर्फी बहेलिया और राजकुमार बैठे पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त अल्टो कार को जब्त कर सेन्हा थाना ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >