डीसी ने किया चाइल्ड केयर संस्थान समर्पण का निरीक्षण

डीसी ने किया चाइल्ड केयर संस्थान समर्पण का निरीक्षण

लोहरदगा. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने सदर प्रखंड के कुटमु स्थित चाइल्ड केयर संस्थान समर्पण का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बच्चों के कमरों, शयन कक्ष, कार्यालय और परिसर का जायजा लिया तथा वहां कार्यरत मानव बल की जानकारी ली. उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन और संस्थान की अधीक्षक के साथ बैठक की. उन्होंने बच्चों के ठहराव, काउंसिलिंग, पठन-पाठन, रोस्टर के अनुसार शिक्षकों की उपस्थिति, सुरक्षा और बेड की व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार, अनुरंजन कुमार, बीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन कुंती देवी और अधीक्षक पूनम साहू उपस्थित थीं. डीसी और एसपी ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

लोहरदगा. स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को जिले में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर उपायुक्त संदीप कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किये. अधिकारियों ने शंख नदी के समीप और पुराना समाहरणालय परिसर में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ लड़ने और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है. मौके पर डीडीसी राज महेश्वरम, पीडी आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग और एसडीओ अमित कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >