क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं बल्कि अनुशासन, मेहनत और टीम भावना सीखने का माध्यम है : धीरज साहू

क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं बल्कि अनुशासन, मेहनत और टीम भावना सीखने का माध्यम है : धीरज साहू

लोहरदगा़ झारखंड टी–10 ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया. समापन समारोह में काफी संख्या में खिलाड़ी, आयोजन समिति के सदस्य और खेलप्रेमी मौजूद थे. टूर्नामेंट के दौरान विभिन्न टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि धीरज प्रसाद साहू ने अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट केवल खेल नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना विकसित करने का माध्यम है. उन्होंने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें बेहतर मंच और संसाधन उपलब्ध कराने की. उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी. धीरज प्रसाद साहू ने जानकारी दी कि लोहरदगा के बीएस कॉलेज स्थित क्रिकेट मैदान में 10 से 13 फरवरी तक एक बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. इस तीन दिवसीय आयोजन में देश के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और ईशांत शर्मा की मौजूदगी रहेगी, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को सीखने और प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान विदेशी कलाकारों द्वारा वायलिन थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी जायेगी. विशिष्ट अतिथि अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से नये खिलाड़ियों को पहचान मिलती है और झारखंड क्रिकेट को मजबूती मिलती है. समापन पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया. मौके पर अधिवक्ता सचितानंद चौधरी, देवाशीष कार सहित कई खेलप्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >