उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में संविधान दिवस मना

उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में संविधान दिवस मना

लोहरदगा. उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय लोहरदगा में संविधान दिवस मनाया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शिला द्वारा संविधान के प्रतिरूप को भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष समर्पित किया गया. कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ. इसके पश्चात सभी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी. प्राचार्या ने संविधान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी. छात्राओं ने संविधान से संबंधित भाषा प्रस्तुति, लघु नाटक और क्विज में भाग लिया़ मौके पर छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये और सभी ने शपथ ग्रहण किया. बाबूलाल मरांडी आज मेरले में लगायेंगे चौपाल लोहरदगा. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष मंगलवार को लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड के मेरले गांव में लोगों से संवाद करेंगे. इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के मिडिया प्रभारी विजय सोनी ने बताया कि श्री मरांडी आत्मनिर्भर भारत को लेकर किस्को प्रखंड के मेरले गांव में दोपहर दो बजे चौपाल लगायेंगे और घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >