फौजी क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

फौजी क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन

लोहरदगा़ फौजी क्लब जोगना सेन्हा के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन समारोह हुआ. यह टूर्नामेंट 22 से 25 सितंबर तक चला. मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष एवं जय चाला इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर सुखैर भगत थे. उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट 1990-92 में शुरू हुआ था और कुछ वर्ष की अस्थिरता को छोड़कर आज तक लगभग 33-35 वर्ष का स्वर्णिम सफर पूरा कर चुका है. उन्होंने कहा कि फौजी क्लब जोगना की आयोजन समिति की ईमानदारी, निष्ठा और जज्बा सभी समुदाय और धर्म के लोगों को एक मंच पर लाने में सराहनीय है. यह आयोजन ग्रामीण स्तर पर छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाता है और खिलाड़ी अपने खेल के बल पर देश और गांव का नाम रोशन करते हैं. बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सरकारी नौकरियों में अवसर पाते हैं, जिससे उनका और परिवार का जीवन स्तर सुधरता है. टूर्नामेंट के बालक-बालिका वर्ग के विजेता, उपविजेता और सभी टीमों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला, जिला सचिव इम्तियाज अंसारी, भंडरा प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रुस्तम अंसारी, मुखिया राजश्री उरांव समेत अन्य गणमान्य, खेलप्रेमी और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. आयोजन समिति के संरक्षक धर्मवीर उरांव, अध्यक्ष सरताज अंसारी सहित सभी पदाधिकारी भी समारोह में मौजूद थे और खिलाड़ियों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >