लोहरदगा में बढ़ा ठंड का प्रकोप, अलाव का सहारा ले रहे हैं लोग

लोहरदगा में बढ़ा ठंड का प्रकोप, अलाव का सहारा ले रहे हैं लोग

लोहरदगा़ जिले में मौसम ने करवट ले ली है. बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. ठंडी हवाओं के कारण ठीठुरन बढ़ गयी है और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. सुबह और रात के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है. ऐसे में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं. सामाजिक कार्यकर्ता कुमार संदीप ने बताया कि सुबह-सुबह ठंड के कारण काम पर निकलना मुश्किल हो गया है, अलाव ही एकमात्र सहारा है. वहीं, नवीन जायसवाल डब्ल्यू ने कहा, नगर परिषद को सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए पिछले साल की तुलना में इस बार ठंड जल्द शुरू हो गयी है, बच्चों में सर्दी-खांसी की शिकायत बढ़ रही है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान : मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान और नीचे जा सकता है.उत्तर की ओर से चलने वाली ठंडी हवाएं और प्रभावी होंगी, जिससे सुबह और देर शाम ठंड और बढ़ेगी. अगले सप्ताह हल्का कोहरा छाने की संभावना भी जतायी गयी है. चिकित्सक ने कहा : डाॅ गणेश प्रसाद ने लोगों से ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि बुजुर्ग और बच्चे ठंडी हवाओं से बचें, सुबह देर तक बाहर न निकलें और पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >