क्रिश्चियन एसोसिएशन ने घटना की निंदा की

झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन जिला समिति लोहरदगा ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों के लिए मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि दी व पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की.

लोहरदगा. झारखंड क्रिश्चियन एसोसिएशन जिला समिति लोहरदगा ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों के लिए मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि दी व पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की. समिति ने कहा कि आतंकियों ने जिस तरह से कायरना घटना को अंजाम दिया है. इसका हमारे जिला लोहरदगा के पूरे मसीह समाज इसका कड़ी से कड़ी निंदा करता है. हमारा समाज इस मंच के माध्यम से यह संदेश देना चाहती है कि हम सभी भारतीय लोग एक है. हम सभी भारत सरकार के साथ खड़े है. मौके पर जिला समिति के संरक्षक अध्यक्ष फादर सतीश रूंडा, जे.टोप्पो,धर्मफुल एक्का, मनोज लकड़ा, दीपक हेंब्रम, कृष्णा कुजूर, गंगा महली, बुद्धिमान कुजूर, रामजतन उरांव, धन कुमार, मंगरू कुजूर, रामेश्वर, प्रह्लाद, रंजीत मिंज, लूरका मुंडा, सियोन कुजूर, सुनील तिर्की, अंजू लकड़ा, नवनिता कुजूर सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anuj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >