.सोच समझ कर करियर का करें चयन : डॉ ताराचंद

कला संकाय में जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

लोहरदगा. झारखंड अद्यिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में कला संकाय में जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कैरियर निर्माण को लेकर प्रेरणादायक मार्गदर्शन भी दिया.इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने सभी छात्राओं से उनके पसंदीदा कैरियर विकल्पों की जानकारी ली और कहा कि 12वीं के बाद छात्रों के पास कई कैरियर विकल्प खुले होते हैं. उन्होंने सलाह दी कि छात्र जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, बल्कि सोच-समझकर अपने आत्मविश्लेषण के आधार पर विकल्प चुनें और पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयारी में जुट जायें.

करीयर काउंसलिंग की पहल:

उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन आगामी 10 व 11 जून को नगर भवन लोहरदगा में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन कर रहा है. इसमें पारंपरिक के साथ-साथ आधुनिक कैरियर विकल्पों की जानकारी विशेषज्ञ देंगे. इस अवसर पर सम्मानित छात्राओं के अभिभावक, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिजीत कुमार समेत अन्य शिक्षक एवं पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

सम्मानित छात्राएं:

प्रथम स्थान: शिवानी कुमारी

द्वितीय स्थान: नुरशब्बा खातून

तृतीय स्थान: चंचल साहू

वाणिज्य संकाय में तृतीय स्थान: जारा महविश

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >