सेन्हा (लोहरदगा): मुरकी तोड़ार पंचायत के चौकनी, तोड़ार और पखनटोली गांव में नालसा नयी दिल्ली एवं झालसा रांची के संयुक्त निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया गया. डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा और सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देश पर आयोजित अभियान में ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल श्रम, नशाखोरी और डायन-बिसाही जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया.
ये भी पढ़ें- गुमला में तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल
बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर
पीएलवी प्रियांशु कुमार यादव और पुन्नू देवी ने ग्रामीणों को बच्चों की शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की. इस दौरान ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकार और कर्तव्यों की भी जानकारी दी गयी. किसी तरह की समस्या होने पर 1098, 100 और 112 हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देने की अपील की गयी. मौके पर आयुष खलखो, रुद्र भगत, मनीष उरांव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.
