हर घर स्वदेशी अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

हर घर स्वदेशी अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

लोहरदगा़ भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू की अध्यक्षता में नगर अटल भवन में आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी विषय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कुमार विजय भगत द्वारा गुदरी बाजार में स्टिकर वितरण से की गयी. सम्मेलन में मुख्य वक्ता चंदन गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत मिशन के माध्यम से विश्व स्तर पर एक प्रमुख निर्माण केंद्र के रूप में उभर रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करें और भारतीय उद्यमों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दें. अनिल गुप्ता ने कहा कि स्वदेशी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिससे लोग स्थानीय उत्पादों के प्रति जागरूक हो सकें. सक्रिय सदस्य पवन तिग्गा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान को जन आंदोलन बनाना हर भारतीय का दायित्व है. मंच संचालन नगर उपाध्यक्ष अशोक कांस्यकार ने किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों को प्रेरित करना चाहिए. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किशोर बांका ने किया. इस अवसर पर विश्वजीत घोष, चंदन गोप, विकास, प्रियंका कुमारी साहू, दीपक कुमार, नीरज साहू, प्रद्युम्न पाठक, मनीष गुप्ता, मनोज कुमार, निखिल कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >