लोहरदगा. गोपी लेन पावरगंज निवासी स्वर्गीय मदन मोहन प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी एवं प्रसिद्ध व्यवसायी विकास सिंह की माता मित्रा सिंह का रांची में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से लोहरदगा जिले में शोक की लहर दौड़ गई.
मित्रा सिंह धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं. वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं. उनके परिवार में बड़े पुत्र विकास सिंह, रितेश प्रताप सिंह, रतीश सिंह और दीपक सिंह समेत नाती-पोतों से भरा परिवार है.
शुक्रवार को लोहरदगा के भकसो हरमू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में शहर के लोग, शुभचिंतक और परिचित शामिल हुए. लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी.
मित्रा सिंह के निधन पर सांसद सुखदेव भगत, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, ओमप्रकाश सिंह, विशाल महेन्द्रू, मनोज चंद्र कुंवर, मनोज जायसवाल, राजू सिंह, पावन एक्का, मनोज कुमार गुप्ता मन्ना, दिनेश अग्रवाल, नीरज अग्रवाल टूटू, दीपक जायसवाल, पंकज जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, बिनोद सिंह, निशित जायसवाल, राजेश महतो, अभय अग्रवाल, मुकेश दूबे, डॉ. अजय नामदेव सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया. शोक व्यक्त करने वालों ने मित्रा सिंह के निधन को परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की.
