भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

लोहरदगा. भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पावरगंज चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि जब-जब हेमंत सरकार डरती है, पुलिस को आगे करती है. नेताओं ने कहा कि चाईबासा में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रख रहे आदिवासी ग्रामीणों पर पुलिस कार्रवाई इस सरकार की दमनकारी नीति को दर्शाती है. भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार की लापरवाही से गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों को एचआइवी संक्रमित रक्त चढ़ाया गया और अब केवल दो लाख रुपये मुआवजा देकर सरकार जनता की आंखों में धूल झोंक रही है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने जनता को गूंगा-बहरा मान लिया है, ताकि लोग अपने अधिकारों की मांग न कर सकें. मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार पंकज, अनिल उरांव, पशुपति नाथ पारस, मीना बाखला, लक्ष्मी नारायण भगत, प्रभा शर्मा, सचिन सिंघानिया, शंकर प्रजापति, नीरज कुमार, संजीव उरांव, अमित बैठा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. सांसद शोकाकुल परिवारों से मिल संवेदना प्रकट की

लोहरदगा. भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह के भतीजा जितेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन की जानकारी मिलते ही लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत शोकाकुल परिवारों से मिले. मौके पर ओमप्रकाश सिंह, विजय सिंह, निलय सिंह से मुलाकात कर अपनी ओर से गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. शोक व्यक्त करने वालों में आलोक कुमार साहू, त्रिपुरारी सिंह, रामविलास सिंह मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >