कुड़ू. शहरी क्षेत्र के बाजारटांड़ स्थित विद्युत सब-डिवीजन कार्यालय परिसर से चंदलासो गांव निवासी अनिल सिंह की बाइक चोरी हो गयी. चोरी गयी बाइक का नंबर जेएच 01 एटी 9193 बताया गया है.
बाइक मालिक ने घटना को लेकर कुड़ू थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
छापामारी कर रही पुलिस
कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि बाजारटांड़ से बाइक गायब होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच के साथ संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है.
